मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजीबागरीब मामला देखने को मिला है। एक महिला ने शादी के 10 दिनों बाद ही एक लड़के को जन्म दिया है। इस बारे में जब महिला के ससुराल वालों ने पूछा, तो महिला बोली कि गांव का एक लड़का काशीराम सिलवट उसके साथ जबरदस्ती रेप करता था। जिसके कारण वो प्रेग्नेंट हो गई।
पुलिस ने बातया कि लड़की शादी 7 जूलाई को हुई थी, और उसने 10 दिन बाद ही यानि की 17 जूलाई को एक लड़के को जन्म दिया। आगे पुलिस ने बताया कि लड़की के माता पिता नहीं है और वो अपने एक रिश्तेदार के साथ परवलिया क्षेत्र के एक गांव में रहती थी। लड़की की सगाई एक साल पहले ही हो गई थी। पुलिस ने ये भी बताया कि शादी के समय ससुराल वालों को प्रेग्नेंसी का पता इसलिए नहीं चला पाया, क्योंकि लड़की हेल्दी थी, जिस वजह से उसका बेबी बम्प पता नहीं चल पाया।
फिलहाल पुलिस मामले को दर्ज करके लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया ताकि बच्चे के डीएनए से पिता का पता लगाया जा सके।
ऐसे मामलों में जहां ससुरालवाले और पति दोनों ही लड़की से रिश्ता तोड़ देते है, वही इस मामले में पति और ससुरालवालों ने लड़की को एक्सेप्ट किया ही नहीं किया बल्कि उसे न्याय दिलाने के लिए पुलिस के पास भी ले गए।

No more articles