अगर नहीं बनवाया शौचालय तो नहीं मिलेगा वेतन

yvu_sanitation

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सरकारी कर्मचारियों को अब अपना वेतन तभी मिलेगा जब वो अपने घर में शौचालय का निर्माण करवाएंगे और अधिकारियों से प्रमाणित भी करवाएंगे।

शहडोल जिले में स्वच्छ भारत अभियान को रफ्तार देने के लिए यह अनूठी पहल की गई है। मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौचमुक्त भारत को साकार करने के लिए प्रशासन ने सभी कर्मचारियों के लिए अपने घर में शौचालय का निर्माण करवाना अनिवार्य कर दिया है।

शहडोल के जिला कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया, केवल सरकारी कर्मचारी ही मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं। इस तरह से वे समाज के लोगों के लिए रोल मॉडल साबित होंगे।

1 2
No more articles