पहले निकाह, फिर विवाह उसके बाद किया गंदा काम , पहली पत्नी को झांसा देकर मुस्लिम युवक ने दूसरी शादी रचा ली। इस पर पत्नी ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मूलतः पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि वह नेहरू नगर अमेरी में रहती है। वर्ष 2014 के पहले वह भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उस समय उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी अनिश अहमद से हुई। वह भोपाल में एमआर की नौकरी करता था। उनकी पहचान दोस्ती फिर प्यार में बदल गई। इस दौरान युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। इस बीच युवती भोपाल में जॉब करने लगी थी।

युवती के परिजनों व दोस्तों ने युवक पर दबाव बनाया। लिहाजा, वह युवती के साथ अकेले कोलकाता गया और हिंदू रिती-रिवाज से शादी रचा लिया। शादी के बाद से दोनों बिलासपुर नेहरू नगर में आकर रहने लगे। अनिश अहमद के शादी करने की जानकारी उसके परिजनों को नहीं थी। लिहाजा, उसके परिजन उसे शादी करने के लिए दबाव बनाने लगे। वह पहली शादी करने की जानकारी परिजनों को नहीं दिया।

1 2
No more articles