शादी के माहौल में घर मेहमानों से भरा हुआ था। बारात के इस्तकबाल से लेकर निकाह तक की पूरी तैयारी ही चुकी थी। दुल्हन साहिबा भी पूरा साजो श्रंगार करके तैयार थी। इंतज़ार था तो बस बारात के आने का। लेकिन जब काफी समय बीतने के बाद भी बारात का कोई अता पता नहीं चला तो लड़की ने लड़को को कॉल किया लेकिन उसका भी फोन बंद निकला। मामला नैनीताल के शहर हल्द्वानी का है जहां शादी का झांसा देकर एक युवक अपनी बारात के दिन लड़की के घर पहुंचने की बजाय रफू चक्कर हो गया।

गौरतलब है कि इंदिरानगर निवासी युवती के माता-पिता का देहांत हो चुका है। 4 साल पहले लड़की का एक पड़ोस के ही युवक से अफेयर चल रहा था। इसके बाद शादी का झांसा देकर युवक युवती का यौन शोषण करता रहा।

1 2 3
No more articles