अगर कोई आपसे कहे कि 2 सेकंड में एक नारियल छील कर दिखाओ तो 2 सेकंड तो क्या आप घंटो मशक्कत के बाद भी शायद नारियल को न छील पाएं। लेकिन ये जनाब एक मिनट में लगभग 20 नारियल पूरी तरह से और बड़ी ही सरलता से छील देते हैं।

दरअसल यह शख्स नारियल छीलने के लिए एक अलग क़िस्म की मशीन का इस्तेमाल करता है। इस मशीन में नारियल को रखा जाता है और पलक झपकते ही नारियल का छिलका एक फूल की तरह खिल कर अलग हो जाता है और साबुत नारियल बाहर निकल जाता है।

No more articles