आज इस दुनिया में हर कोई अपना जीवन सफल बनाने में लगा हुआ है। लेकिन किसी को यह नही पता होता है कि उसका जीवन कैसे सफल होगा। ना जाने लोग इसके लिए क्या-क्या काम करते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आपका जीवन कैसे सफल हो सकता है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि दुनिया के सबसे सफल लोग सोने से पहले कुछ न कुछ जरूर पढ़ते हैं। बिजनेस स्पीकर और लेखिका मिशेल केर कहती हैं कि दुनिया के सैकड़ों बिजनेस लीडर्स सोने से पहले किताब जरूर पढ़ते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अरबपति बिल गेट्स सोने से पहले आधा घंटा किताब जरूर पढ़ते हैं।

जीवन सफल बनाने

अच्छा सोचना – पूरे दिन काम करने के बाद अंत में थकान होना सामान्य बात है, लेकिन याद रखें कि सफल लोग नेगेटिव बातें बिल्कुल नहीं करते। उन्हें पता होता है कि इससे तनाव बढ़ेगा। आपको बता दें कि बेंजामिनन फ्रेंकलिन हर रात खुद से सवाल करते थे – ‘‘मैंने पूरे दिन में क्या अच्छा काम किया।’’
टहलना है जरूरी – बफर के सीइओ और सह-संस्थापक जियोल गैसकोईजेन सोने से पहले 20 मिनट की वॉक पर जाते हैं। वे कहते हैं कि इससे मुझे पूरे दिन के कार्यों के विश्लेषण का मौका मिल जाता है।
टू-डू लिस्ट बनाना – सफल लोग रात में सोने से पहले दिमाग को क्लीयर कर लेते हैं। इस तरह वे शांति से नींद ले पाते हैं। वे दिन भर के अधूरे कामों की लिस्ट बनाते हैं और अगले दिन की प्राथमिकता तय करते हैं। इससे पूरी रात उनके दिमाग में किसी तरह के विचार नहीं आते और वे अच्छी नींद लेते हैं।

No more articles