अनचाहे गर्भ को रोकने के लिये अक्सर महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल्सए यानी गर्भ निरोधक गोलियों पर विश्वा्स रखती हैं। अगर इन्हें सही समय पर लिया जाए तो यह अपना काम असरदार तरीके से करती भी हैं। गर्भनिरोधक गोलियों को आजकल आमतौर पर 80 प्रतिशत से ज्यादा महिलायें प्रयोग करती हैं। लेकिन अब महिलाओं को इन गोलियों की जरूरत नही पड़ेगी क्योंकि अमेरिका के मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक कंप्यूटर चिप आधारित गर्भनिरोधक विकसित किया है, जिसे रिमोट कंट्रोल से ऑपरेट किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए- भूल जाएंगे 4G भारत ने खोज लिया 7G

आपको बता दें कि यह लगातार 16 साल तक काम कर सकता है। इस में खास बात यह है कि इसे कभी भी रिमोट के जरिए बंद किया जा सकता है। इस चिप के 2018 तक बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है। इसे बनाने वाले वैज्ञानिकों का दावा है कि 20 मिलीमीटर x20 मिलीमीटर x7 मिलीमीटर आकार वाली यह चिप अपेक्षाकृत सस्ती होगी। इस परियोजना के लिए माइक्रोसाफ़्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने मदद की है

इसे भी पढ़िए- सेक्स बदलकर बच्चे भी पैदा कर सकता है ये पत्थर

वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में शरीर में लगाए जाने वाले गर्भनिरोधक उपलब्ध हैं, लेकिन उन्हें बंद करने के लिए अस्पताल तक जाना पड़ता है। चिप डेवलप करने वाली टीम की अगली चुनौती इसके लिए एक ऐसा सुरक्षा तंत्र विकसित करने की है, जिसमें इसे लगाने वाली महिला की जानकारी के बिना कोई दूसरा इसे बंद या शुरू न कर सके। इस स्पेशल चिप को हिप्स, बांहों या पेट में स्किन के नीचे इंप्लांट किया जा सकता है। इस चिप में लगी एक डेढ़ सेंटीमीटर चौड़ी माइक्रो चिप में हार्मोन रहेगा। इसे त्वचा के नीचे लगाया जा सकता है।

No more articles