केजरीवाल: विधायकों को फंसाने के ‌लिए बनाई गई 63 फर्जी सीडी। आम आदमी पार्टी में मची खलबली को शांत करने के लिए पंजाब जा रहे अरविंद केजरीवाल को आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीजेपी महिला मोर्चा के एक ग्रुप के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। सीडी कांड में फंसे अपने विधायक पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा उनके विधायकों को फंसाने के ‌लिए 63 फर्जी सीडी बनाई गई है।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की भी पूरी कोशिश की जा रही है। केजरीवाल ने बताया कि आज जब वो दिल्ली रेलवे स्टेशन से पंजाब के लिए चले तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई। बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। वो किसी तरह पंजाब पहुंच सके। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब में उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया। उनके ड्राइवर ने गाड़ी भगा ली जिससे वो किसी तरह बच सके।

आगे पढ़िेए-

1 2 3
No more articles