अमेरिका में ऑर्गेनिक डेयरी किसान गायों के साथ अजीबोगरीब प्रयोग कर रहे हैं जिसके तहत ये गायों के शरीर में एक बड़ा सा छेद कर देते हैं। उन्होंने इस बात का दावा किया है कि इस सुराख के करने से गायों की जिंदगी बढ़ जाती है।

देखने में अजीब लगने वाला ये सुराख इसलिए किया जाता है क्योंकि वैज्ञानिकों के लिए गाय के अंदरूनी हिस्से की जांच करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में गाय के शरीर में एक सुराख कर दिया जाता है। इस सर्जरी के एक महीने के अंदर गाय पूरी तरह से सहज हो जाती है। इस सुराख को एक प्लास्टिक की रिंग से बंद कर दिया जाता है। अब इस छेद को खोलकर किसान आराम से देख सकते हैं कि गाय कौन सा खाना बेहतर तरीके से पचा सकती है और कौन से खाने से उसे दिक्कत होती है।

इससे गाय के पेट में रहने वाले बैक्टीरिया के बारे में भी आसानी से पता लगाया जा सकता है। ये फिस्टुला गाय के शरीर के जिस हिस्से में खुलता है, उसे Rumen कहा जाता है।

No more articles