एक मानव शरीर से 100 लोगों को नया जीवन, कम ही लोगों को पता होगा कि एक मानव शरीर के अंगो से 100 लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। और भी कम लोगों को पता होगा कि नेत्र, हार्ट, वाल्व, रक्त धमनियां, त्वचा, मांसपेशियां, चेहरे और उंगलियों का दान कर कोई भी व्यक्ति 100 लोगों की जिंदगी बचा सकता है।

सेना की मध्य कमान में बेस अस्पताल के सेनानायक एसके गुप्ता ने शारीरिक अंगों के दान की जरूरत पर जोर देते हुये यह जानकारी दी। इस मौके पर किडनी, लीवर एवं कोर्निया प्रत्यारोपण पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान संगोष्ठी में दिल्ली स्थित सेना अस्पताल ने सशस्त्र बलों के विभिन्न केंद्रों के माध्यम से देश भर में किये जा रहे अंग प्रत्यारोपण के बारे में भी जानकारी दी। एक ताजा आंकडे के अनुसार सेना अस्पताल द्वारा 1700 से अधिक किडनी और 110 लीवर को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है।

ब्रिगेडियर गुप्ता ने कहा कि कि संगोष्ठी के आयोजन का मकसद सभी रैंकों के सैन्यकर्मियों एवं उनके परिवारों को शारीरिक अंगों के दान के लिए जागरूक करना, अंग प्रत्यारोपण से जुड़ी जानकारी देना एवं इससे जुड़ी धार्मिंक भ्रांतियों को दूर करना था। बेस अस्पताल मे कल संगोष्ठी का उद्घाटन सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं कॉलेज के सेनानायक ले. जनरल एमडी वेंकटेश ने किया।

No more articles