क्या आपने कभी ये सुना है कि सेक्स के दौरान लड़की के तेज-तेज आवाजें निकालने पर उसे जेल भेज दिया गया हो। नहीं ना, लेकिन ये सच्ची खबर आई है अमेरिका के पेन्सिलवेनिया से। जहां सेक्स के दौरान जोर-जोर से आवाज निकालने की वजह से एक लड़की को जेल की सजा सुनाई गई। दरअसल, इस लड़की के खिलाफ पड़ोसियों ने शिकायत की थी और उसके खिलाफ हंगामा करने और हैरेसमेंट का मामला दर्ज किया गया था।

एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़की का नाम अमेंडा मेरी वॉरफेल है और उसकी उम्र 25 साल है। उसके पड़ोसियों ने अपनी शिकायत में कहा था कि जब वह सेक्स कर रही थी तो फर्नीचर इतने जोर-जोर से बज रहे थे मानो भूकंप आ गया हो। इन फर्नीचरों में एक ड्रेसर और एक बेड शामिल था।

अमेंडा को 45-90 दिनों तक की सजा सुनाई गई है। उसके पड़ोस में रहने वाली सेलर फैमिली ने कहा कि वे अब राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंपने कहा, ‘ऐसा करीब दो साल से चल रहा था। यह काफी खराब था। उसने जिंदगी को नर्क बना दिया था।’

सेलर फैमिली में चार बच्चेर हैं जिनकी उम्र 9 से 18 साल के बीच है। इस परिवार की दो लड़कियों की उम्र 15 और 18 साल है। मिसेज सेलर ने कहा कि उनकी दोनों बेटियां उसी कमरे में सोती थीं जो अमेंडा के कमरे से सटा हुआ है। उन्होंजने कहा, ‘वे सारी रात सो नहीं पाती थीं।’

No more articles