पति में नहीं थी वो वाली बात, इसलिए जीजा के साथ मिलकर की साज़िश , राजनांदगांव  में स्टेशनपारा वार्ड 13 में बूढ़ी माई मंदिर वाली गली में रहने वाले युवक तरुण रजक की हत्या की कोशिश करने के आरोप में चिखली पुलिस ने उसकी पत्नी कांति रजक, ममेरा भाई राजा रजक और राजा के जीजा संजय रजक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी राजा है जिसका तरुण की पत्नी कांति के साथ अवैध संबंध था। दोनों शादी और उसके बाद उसकी संपत्ति हड़प करना चाहते थे। घटना 2 जनवरी की सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच की बताई गई है। मास्टर माइंड राजा रजक के कहने पर उसके जीजा संजय रजक ने तरुण रजक को अपनी साइकिल में बैठाकर कछुआ पकड़ने के बहाने दीनदयाल नगर चिखली के पीछे स्थित कुआ के पास ले गया।

1 2
No more articles