पाकिस्तान ने एकबार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोटार्र बम दागे। इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा इस साल संघर्ष विराम उल्लंघन का ये पहला मामला है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘सुबह करीब आठ बज कर 45 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’ उन्होंने बताया कि इसके बाद सुबह करीब नौ बज कर 35 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से फिर से गोलीबारी की गई और 51 एमएम के मोर्टार बम दागे गए।

1 2
No more articles