यह महिला खुद को साफ रखने के लिए करती है वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल। घर को ही नही बल्कि अपने शरीर को भी साफ करने के लिये पूर्व ब्यूटी क्वीन कैली वेट्स वैक्यूम क्लीनर का प्रयोग करती है। कैली वेट्स को गंदा होने और कीटाणुओं का इतना डर है कि वह अपनी बॉडी को रोज वैक्यूम क्लीनर से साफ करती है। घर में एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने से पहले वह अपने कपड़ों की धूल के एक-एक कण को अलग कर लेना चाहती है।
आम इंसान के लिए शरीर को साफ रखने के लिए प्रतिदिन नहाना जरूरी होता है। लेकिन ब्यूटी क्वीन कैली वेट्स अपने शरीर को साफ रखने के लिये साबुन और पानी ही नही बल्कि वैक्यूम क्लीनर का भी प्रयोग करती है।

जी हां, पूर्व मिस यूनाईटेड किंगडम रह चुकी 35 वर्षीय कैली को 10 साल पहले OCD से पी‍ड़ित होने का पता चला था। कैली सप्ताह के 30 घंटे घर की सफाई में बिताती है। दरअसल कैली को ऑब्सेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर(OCD) से पीडि़त हैं। यह एक प्रकार का मनोरोग है जिसमें व्यक्ति एक ही काम को बार-बार करता है। कैली हर कमरे को साफ करने से पहले अपने शरीर को भी वैक्यूम क्लीनर से साफ करती है। घर को हमेशा साफ रखने के लिए वह घर में कुछ भी ऐसा नही लाती जिसे पकाना पड़े। वह बाहर का बना हुआ खाना ही खाती है और अगर वह खुद बाहर खाने जाती है तो अपने साथ एंटी बैक्टीरियल जेल, क्लीनिंग वाइप्स और टिशू के दो पैक लेकर चलती हैं।

जब उन्हें मिस यूनाइटेड किंगडम का ताज पहनाया गया था, तो कैली से कहा गया था कि वह युगांडा के ड्रीम फाउंडेशन की एंबेस्डइर बन जाएं। यह संस्था एचआईवी और एड्स से प्रभावित बच्चों की मदद के लिए काम करती है। मगर, कैली ने अपनी OCD का हवाला दिया और वहां जाने से मना कर दिया।

No more articles