सालों पहले बाल संवारने के लिए लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल किया जाता था। लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करने से बाल प्राकृतिक रूप से मजबूत और घने हो जाते हैं। इसके यूज करना बालो के लिए अच्छा होता है साथ ही यह बालों को टूटने से भी रोकती है। वैसे तो बाजार में बालों को सवारने के लिए कई तरह की कंघी या ब्रशिस उपलब्ध हैं। लेकिन आपने कभी यह सोचा कि आपके बालों के लिए क्या फायदेमंद रहेगा ? आज हम आपको लकड़ी की कंघी से होने वाले फायदेमंद के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
लकड़ी एक प्राकृतिक पदार्थ है और इसका इस्तेमाल बालों को संवारने के लिए हमेशा से होता रहा है। इसका इस्तेमाल आपके स्कैल्प को स्वस्थ बनाता है। इसे यूज करने से स्कैल्प पर गर्मी बनती है जो सिर की ब्लड सर्क्युलेशन को बढ़ाता है। स्कैल्प स्वस्थ होने से बाल भी अच्छे बनते हैं।

डैंड्रफ होने की वजह बाल नहीं बल्कि खराब स्कैल्प होता है। ऐसे में आप लकड़ी की कंघी के इस्तेमाल से स्कैल्प को स्वस्थ बना सकते हैं और डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
क्योंकि लकड़ी एक नेचुरल पदार्थ है इसलिए इसके इस्तेमाल से बालों की भी अच्छी ग्रोथ होती है। इसके अलावा बोलों की मजबूती के लिए भी यह एक बढ़िया उपाय है। वहीं एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि इसके इस्तेमाल बाल डैमेज भी नहीं होते। गीले बालों में लकड़ी की कंघी घुमाने से भी बाल किसी साधारण कंघी के इस्तेमाल के मुकाबले कम टूटते हैं।

 

No more articles