चाहते हो गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा वक्त बिताना तो अपनाएं ये तरीके, अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं लेकिन चाहकर भी ऐसा नहीं कर पाते है, तो आज आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनकी मदद से आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा वक्त बिता सकते हैं। पढ़िए, कैसे आप पार्टनर के साथ वक्त बिताने के बहाने ढूंढ सकते हैं, जो आप दोनों को करीब लाएंगे और रिश्ते में मधुरता कायम होगी।

अगर आप कॉकटेल्स का शौक रखते हैं, तो शाम ढलने के बाद ग्लास और टेबल सजाकर अपने पार्टनर के साथ बैठें। साथ में स्नैक्स और पसंदीदा मिक्सचर आपके साथ का मजा दोगुना कर सकते हैं, तो यह प्लान एकबार जरूर अपनाएं।

आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ में डांस क्लास जॉइन करें। आप साथ भी रहेंगे और दोनों के हुनर में साथ-साथ निखार आने की भी संभावनाएं बढ़ जाएंगी। फिर मौका आने पर आप अपने पार्टनर की बांहों में बांहें डाल डांस पर्फॉर्मेंस भी दे सकेंगे, जो आगे चलकर आपके रिश्ते का एक यादगार लम्हा बनेगा।

कुकिंग क्लासेज के लिए भी आप साथ में ट्राइ कर सकते हैं। अगर कुकिंग आपमें से किसी की हॉबी है, तो आप एक-दूसरे के हुनर को साथ मिलकर निखार सकते हैं। साथ ही कुकिंग सीखकर शादी के बाद दोनों को घर चलाने में खासा मदद भी मिलेगी।

मनोरंजन पार्कों में कपल्स के लिए खास तौर पर एंट्री फी में छूट मिलती है। गर्मियों के मौसम में तर होने के लिए यहां से अच्छा मौका और कहां मिलेगा। …तो टिकट बुक कीजिए और पार्टनर के साथ खुलकर आनंद के पल सहेजिए।

आपको ये तरीके थोड़े अजीब लग रहे होंगे, लेकिन ट्राइ करके देखें। सच मानकर चलिए अगर आप इन तरीको को अपनाते हैं तो आप दोनों का रिश्ता हमेशा खुलहाल रहेगा और आपके जीवन में रोमांस व रोमांच बना रहेगा।

No more articles