सब जानते है कि नाखून सिर्फ हाथों और पैरों की खूबसूरती ही नही बढाते लेकिन क्या आप जानते है इनसे शरीर के स्वस्थ्य के बारे में इनसे जानकारी मिलती है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इंसान को बीमारी होने पर उसके नाखून इसके संकेत दे देते हैं। तो आइए जानते हैं नाखून के रंग बदलने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती है।

सफेद लाईन नाखून- कुछ लोगों के नाखूनों पर सीधी, आड़ी या किसी भी तरह का सफेद लाइन हो तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी होने को संकेत मिलती है। जिससे कीडनी या लीवर से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इससे कैंसर जैसे रोग होने का भी संकेत मिलता है।

कमजोर नाखून- ऐसे नाखून जो आसानी से टूट जाते हैं या फिर जिसमें दरार भी दिखाई दे तो इसका मतलब आपको थायराइड की समस्या है

पीले नाखून- ऐसे नाखून जिसके नीचे काली सी या पीली काई सी जमी हुई दिखाई देती है तो इसका मतलब है कि अनीमिया या दिल से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

सफेद नाखून- अगर नाखून सफेद हैं या इन पर धब्बे दिखाई दे तो लिवर के रोग होने की संभावना हो सकती है।

ऊपर की तरफ उभरे हुए नाखून- नाखून अगर ऊपर की तरफ ऊभरे हुए हो तो फेफड़ों और आंतों में सूजन हो सकती है।

अंदर मुड़े नाखून- अंदर की तरफ मुड़े नाखूनों से ब्लड और आयरन की कमी होने का संभावना रहती है।

लाल व जामुनी रंग- नाखूनों का गहरा लाल रंग हाई ब्लड प्रेशर का संकेत देता है, जबकि जामुनी रंग के नाखून लो ब्लड प्रेशर का संकेत देते हैं।

No more articles