salad-chef-banner

सलाद को सजाने के लिए कई बार ऐसी चीजों का प्रयोग कर दिया जाता है जो दरअसल में फैटी होते हैं। आइसबर्ग जैसे कुछ सलाद के पत्तों में जरूरी पोषक तत्व नहीं पाए जाते। आप पालक के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई लोग सलाद को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें चीज डाल देते हैं। लेकिन बता दें कि चीज या मायोनीज के सलाद में कैलोरी की मात्रा फास्ट फूड से भी ज्यादा हो सकती है। इसलिए सलाद में इन चीजों के प्रयोग से बचें।

माना जाता है कि हरी सब्जियों का सलाद ही फायदेमंद रहता है, लेकिन हरे रंग के बजाय रंगदार फलों का सलाद अधिक फायदेमंद होता है। आप गाजर, मूली आदि से सलाद को रंग-बिरंगा बना सकते हैं। सलाद में कॉर्न और मटर कभी नहीं लेने चाहिए। इनमें कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है।

 

 

1 2
No more articles