सगे मामा सहित भाइयों ने किया कई बार रेप

सगे मामा सहित भाइयों ने किया कई बार रेप, ना बताने की दी धमकी। हमारे देश में रोज कई लड़किया रेप जैसे वरदात का शिकार होती है, कोई अपने रिश्तेदार से तो कोई अपने भाईयों का ही शिकार हो जाती है। लेकिन आज हम जिस लड़की की कहानी बताने जा रहे है वो तो एक दो नही बल्कि सगे मामा सहित 5 अन्य रिश्तेदारों ने उसका रेप किया। आरोपियों ने कई बार नाबालिग के साथ दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर उसके मामा, दो मौसेरे भाइयों, एक फुफेरे भाई पड़ोस के एक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट, रेप गर्भपात की धाराओं में केस दर्ज किया है।

जब छात्रा गर्भवती हो गई तो मामा ने जबरन गोली खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया और इस बारे में उसे हत्या की धमकी दी। घटना का पता उस वक्त लगा जब छात्रा बीमार हो गई। महम थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली छात्रा साल 2013 में पढ़ाई के लिए अपने मामा के घर गई थी। यहां पर उसके सगे मामा ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

1 2
No more articles