गुलाब की चाय से मिलेगा पीरियड्स के दर्द से छुटकारा , पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात दिलाने के लिए वैज्ञानिको ने नया शोध किया है। गुलाब जितना देखने में सुंदर होता है उससे ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। आज हम आपको बताएंगे गुलाब की चाय बनाने का तरीका और उससे होने वाले फायदे

ताईवान में हुए एक रिसर्च से ये बात सामने आयी है कि गुलाब के फूल की चाय महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से निजात दिलाती है।

गुलाब की चाय में विटामिन सी पाया जाता है। अगर गले में खराश हो तो गुलाब की चाय जरूर पीएं। आराम मिलेगा। अगर आपका पाचनतंत्र कमजोर है तो गुलाब से बनी चाय जरूर पीएं। दरअसल ये शरीर के पाचन रसों को संतुलित करता है जिससे पाचन से जुड़ी समस्याओं का निदान होता है।

गुलाब की चाय में कैलोरी न के बराबर होता है। दिन में दो बार इस चाय का सेवन करने से आपकी भूख नियंत्रित रहेगी।

जो लोग लिवर की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें इस चाय का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें पोषक तत्व पाए जाते हैं जो लिवर को मजबूत बनाते हैं। इस चाय को बनाने के लिए 1 कप गुलाब की धोई हुई पंखुड़ियां को उबलते हुए पानी में तब तक पकाएं जब तक उसका रंग गाढ़ा न हो जाए। अब इसको कप में निकालकर इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर पीएं।

No more articles