इससे पहले के शोधों में जहां यह निष्कर्ष निकाला गया था कि उम्रदराज मर्द भी कम उम्र महिलाओं को पसंद करते हैं। वहीं फिनलैंड की तुरुकु स्थित अबो अकादमी यूनिवर्सिटी के जेन एंटफोन के द्वारा किए गए नए शोध से पता चला है कि इसमें कुछ हद तक ही सच्चाई है।

यह शोध फिनलैंड में 878 पुरुषों और 1.789 महिलाओं पर किया गया। जिसके नतीजों में बताया गया है कि महिलाओं की पसंद थोड़ी अलग है और उनका झुकाव थोड़ी बड़ी उम्र की तरफ था। जबकि पुरुषों की पसंद की उम्र की सीमा अधिक थी। उम्र बढ़ने के बाद भी पुरुष कम उम्र की महिलाओं के साथ सेक्स को इच्छुक रहे। हालांकि उन्होंने अपनी हमउम्र महिलाओं के साथ और अपनी उम्र से अधिक उम्र की महिलाओं के साथ भी सेक्स करने के प्रति हामी भरी।

शोध में बताया गया है कि पुरुषों की सेक्स एक्टिविटी इस प्रकार भी कम उम्र के बीच नहीं हो पाती क्योंकि वे आकर्षित तो कम उम्र की महिलाओं के प्रति होते हैं। लेकिन उनके बीच सेक्स एक्टिविटी कम ही संभव हो पाती है। शोध में बताया गया है कि ज्यादातर सेक्स एक्टिविटी हमउम्र के बीच ही होती है।

1 2
No more articles