लोग अपने हमउम्र साथी के साथ ही सेक्स करना पसंद करते हैं। जिसमें पुरुष भी शामिल है। इस बात की जानकारी हाल ही में एक रिसर्च द्वारा सामने आई है। जो कि आम धारणा से एक दम उलट है। जैसे कि कहा जाता रहा है कि मर्द अपनी उम्र बढ़ने के बावजूद कम उम्र की महिलाओं में ही रुचि रखते हैं। लेकिन इस शोध में ये सामने आया है कि मर्द बढ़ती उम्र में भी अपनी हमउम्र महिलाओं में ही रुचि रखते हैं। बता दें, यह शोध इवोल्यूशनरी साइकोलॉजी में प्रकाशित किया गया है। इसमें बताया गया है कि जब बात सेक्सुअल पार्टनर की आती है तो पुरुष और महिलाओं के बीच उनकी उम्र प्राथमिकताओं का अंतर उससे कहीं ज्यादा कम है जितना माना जाता रहा है।

1 2
No more articles