अगर आप प्रेग्नेंट हैं या फिर आपने बच्चे के लिए कुछ प्लान कर रखा है तो हो जाइये सावधान क्योंकि लंदन में हुई एक रिसर्च में एक खुलासा हुआ है कि विश्व में हर 5 में से 1 व्यक्ति आयरन की कमी से पीड़ित है। गर्भवती महिलाओं में ये परेशानी पुरुषों की अपेक्षा अधिक है। शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि आयरन की कमी से थायराइड विकार का जोखिम बढ़ जाता है और इसके साथ ही गर्भपात और समय से पहले जन्म के जोखिमों के बढ़ने की भी संभावना होती है।

pregnant

आयरन थायराइड पेरोक्सीडेस (टीपीओ-एबीएस) के सामान्य तरीके से काम करने के लिए जरूरी होता है। यह प्रोटीन थायराइड के सटीक क्रियातंत्र के लिए आवश्यक है। गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चे के मस्तिष्क के संपूर्ण विकास के लिए पर्याप्त हार्मोन्स की जरूरत होती है।

PREGNANCY

खासकर पहले सत्र के दौरान यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि उस दौरान भ्रूण खुद अपनी थायराइड ग्रंथि विकसित करता है। इस शोध के लिए अध्ययनकर्ताओं ने 1900 गर्भवती महिलाओं का आकलन किया था। यह शोध यूरोपियन जर्नल ऑफ एंड्रोक्राइनोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।

No more articles