प्रकृति ने ऐसा नियम बनाया हैं, जिसके अनुसार मादा ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं, लेकिन अगर नर बच्चे को जन्म दे, तो यह सुन कर आपको हैरानी जरूर होगी। इस दुनिया में एक ऐसा ही नर जीव हैं जो बच्चे को जन्म देता हैं, इस नर जीव का नाम सी-हॉर्स हैं। यह देखने में घोड़े जैसा लगता है इसलिए इसे सी-हॉर्स कहा जाता है। यह जीव एक बार फिर से इसलिए चर्चा में है, क्योंकि लंदन के एक समुद्री जीव वैज्ञानिक केलेन डॉयल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दावा किया है कि अगले 10-15 साल सी-हॉर्स दुनिया से विलुप्त हो सकती।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करीब 70 देश बड़े पैमाने पर इसका शिकार कर रहे हैं. अकेले चीन में रोजाना 15 करोड़ सी-हॉर्स की हत्या किए जाने की बात कही गई है।सी हॉर्स अंग्रेजी के शब्द का अर्थ भले ही समुद्री घोड़ा हो किन्तु वास्तव में यह कोई समुद्री घोड़ा नहीं एक सुंदर-सी मछली है, जिसका वैज्ञानिक नाम हिप्पोकैम्पस है। इस मछली के दांत भी नहीं होते। इसकी दुनियाभर में करीब तीन दर्जन प्रजातियां हैं, जिनकी औसत आयु 1-5 साल होती है।

No more articles