इन आसान तरीकों से आप अपने चहरे को चांद सा दमका सकते हैं, आप अगर चहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ उपाय बताते हैं जिनकी मदद से आप अपने चहरे पर ग्लो ला सकते हैं। आयुर्वेद के इन तरीकों से आप कम समय में ही अपने चहरे को चांद की तरह सुंदर बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में..

गर्मियों में खीरे की स्लाइस रोज खानी चाहिए। दरअसल इनमें 96 पर्सेंट पानी होता है और यह चेहरे के रंग को साफ करता है। आंवले और करौंदा के पाउडर में पानी मिलाकर इसे अपने चेहरे पर फेसपेक लगाएं। इससे चेहरे की डेड सेल निकलेंगी और चेहरे में दमक आएगी। रोजाना 3 से 4 खजूर रोज खाएं इससे आपकी चेहरे की त्वचा में यकीनन चमक आएगी।

रोज रात को चेहरे पर केस्टर ऑयल लगाएं। इससे आपकी त्वचा कोमल तो ही जाएगी साथ ही इसमें ग्लो भी आ जाएगा। अपने चेहरे पर ताजी पुदीने की पत्तियों के जूस से मसाज करें और इसे रात को लगाकर छोड़ दें। इससे प्राकृतिक तौर पर चेहरे के मुहांसे तो दूर होंगे ही साथ ही चेहरे की त्वचा दमकने भी लगेगी।

गाय का शुद्ध देसी घी भी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रात को अगर इसे चेहरे पर लगाकर सोया जाए और सुबह उटकर चेहरा दो लिया जाए तो चेहरे पर निखार आता है। हफ्ते में दो बार चेहरे पर बादाम के तेल और नारियल के तेल से मालिश करें। आयुर्वेद के अनुसार कहा जाता है कि इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और आपकी चेहरे पर चमक और निखार दोनों आते हैं।

No more articles