ये हीरोइन सुंदर दिखने के लिए लगाती है घोड़ों वाली क्रीम, आपने यह तो हमेशा सुना होगा कि इंसान सुन्दर दिखने के लिए इंसानो की क्रीम का इस्तेमाल करते है। लेकिन कभी यह नही सुना होगा कि इंसान सुन्दर दिखने के लिए घोड़ों वाली क्रीम का इस्तेमाल भी करतें हैं। रियेलिटी टीवी शख्सियत क्लो कार्दाशियन अपने नाखूनों की मजबूती बढ़ाने के लिए घोड़े के खुर के लिए इस्तेमाल होने वाली क्रीम लगाती हैं। इस बात का खुलासा स्वयः क्लो ने किया है। क्लो ने यह भी बताया कि वह एक दिन में कितनी बार क्रीम का इस्तेमाल करती है।

इसे भी पढ़िए- जवानी के लिए ये नहाती है सुअर के खून से!

क्लो ने लिखा, “बेरियेले की यह क्रीम इतनी अच्छी है। असल में यह घोड़े के खुरों के लिए बनी है। हैरानी की बात नहीं है कि यह मेरे कमजोर नाखूनों के लिए बेहद असरदार है।”

इसे भी पढ़िए- ये गोली बूढ़ों को भी बना देगी जवान

क्लो ने यह भी बताया कि इस क्रीम के इस्तेमाल से मेरे नाखूनों की लम्बाई तो बढ़ती ही है साथ ही नाखून मजबूत भी रहते है। वह इस क्रीम को दिन में कई बार लगाती हैं और जहां भी जाती हैं, हमेशा उसे साथ लेकर जाती हैं। उन्होंने कहा, “वैसे आपको इसे दिन में दो बार इस्तेमाल करना होता है, लेकिन मैं इसे ज्यादा इस्तेमाल करती हैं।

No more articles