जानिए किस बीमारी के लिए किस फल का जूस पिएं! फलों में सभी बीमारी को दूर करने के राज छिपे है, लेकिन क्या आप जानते है कि कौन सा फल किस बीमारी के लिए फायदेमंद है? आज हम आपको इसी बात की जानकारी देंगे कि किस बीमारी के लिए कौन सा फल रामबाण है।

पीलियाः अंगूर, सेव, रसभरी, मोसम्मी का जूस। अंगूर नहीं हैं तो लाल मुनक्के और किसमिस का पानी। इसके अलावा गन्ने को चूसकर उसका रस पियें। साथ ही केले में 1।5 ग्राम चूना लगाकर कुछ समय रखकर फिर खायें तो फायदा होगा।

दमाः लहसुन, अदरक, तुलसी, चुकन्दर, गोभी, गाजर का रस या भाजी का सूप या फिर मूंग की दाल का सूप दम के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है। इसके आलावा बकरी का शुद्ध दूध भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि घी, तेल, मक्खन दमा के मरीजों के लिए वर्जित है।

रक्तशुद्धिः आपका रक्त अगर ठीक से शुद्ध नहीं हो पाटा तो ये कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन जाता है। इससे बचने के लिए आपको नींबू, गाजर, गोभी, चुकन्दर, पालक, सेब, तुलसी, नीम और बेल के पत्तों का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। बेल का रस तो पेट से जुड़ी सभी बीमारियों के लिए भी उत्तम माना जाता है।

भूख नहीं लगने पर: अगर आपको भूख न लगने या कम भूख लगने की समस्या है तो आपको सुबह उठकर नींबू पानी पीना चाहिए। इसके आलावा खाने से पहले अदरक को पीसकर सेंधा नमक के साथ खाने से भी ये समस्या दूर हो जाती है।

लो ब्लड प्रेशर:  मीठे फलों का रस इस्तेमाल करें लेकिन खट्टे फलों का उपयोग बिलकुल नहीं करना चाहिए। अंगूर और मोसम्मी का रस या फिर दूध भी लाभदायक है।

ब्लड काउंट बढ़ाने के लिएः मोसम्मी, अंगूर, पालक, टमाटर, चुकन्दर, सेव, रसभरी का रस रात को। रात को भिगोया हुआ खजूर का पानी सुबह पीयें। इलायची के साथ केले भी उपयोगी हैं।

एसीडिटीः गाजर, पालक, ककड़ी, तुलसी का रस, फलों का रस अधिक लें। अंगूर मोसम्मी और दूध भी लाभदायक है।

अल्सरः अंगूर, गाजर, गोभी का रस। केवल दुग्धाहार पर रहना आवश्यक है। सर्दी-कफः मूली, अदरक, लहसुन, तुलसी, गाजर का रस, मूंग अथवा भाजी का सूप।

ब्रोन्काइटिसः पपीता, गाजर, अदरक, तुलसी, मूंग का सूप। स्टार्चवाली खुराक वर्जित।

आंखों की रोशनी के लिए: गाजर का रस और हरे धनिया का रस श्रेष्ठ है।

सुन्दर बनने के लिएः सुबह-दोपहर नारियल का पानी या बबूल का रस लें। नारियल के पानी से चेहरा साफ करें।

कोलाइटिसः गाजर, पालक और पाइनेपल का रस। 70 प्रतिशत गाजर के रस के साथ अन्य रस। चुकन्दर, नारियल, ककड़ी, गोभी के रस का मिश्रण भी उपयोगी है।

डायबिटीजः गोभी, गाजर, नारियल, करेला और पालक का रस।

पथरीः पत्तों वाली भाजी न लें। ककड़ी का रस श्रेष्ठ है। सेब और गाजर या कद्दू का रस भी सहायक है। जौ एवं सहजने का सूप भी लाभदायक है।

सिरदर्दः ककड़ी, चुकन्दर, गाजर, गोभी और नारियल के रस का मिश्रण।

No more articles