ट्रेन के टाॅयलेट में मोबाइल छुपाकर ये आदमी बनाता था महिलाओं की अश्लील वीडियों लेकिन जब इसकी सच्चाई खुली तो सबके होश उड़ गए।

ये कोई और नही बल्कि एक रेलवे कर्मचारी हैं। मामला खुलने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया हैं। दरअसल ये टॉयलेट में मोबाइल छुपाकर महिलाओं के अश्लील वीडियोज बनाता था। आरोपी रेलवे कर्मचारी पर ट्रेन के टॉयलेट में छेड़छाड़ करने की बात का पता एक महिला की सतर्कता से चला है, जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत आरपीएफ से की। सूचना के बाद  रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का है। रेलवे कर्मचारी की संगीन हरकत का पता एक 50 साल की महिला की सतर्कता की वजह से चला है। दरअसल,  ठाणे की मानपाड़ा की रहने वाली महिला ए-1 कोच की टॉइलट में गई। जहां उसकी सतर्कता के चलते उसकी नजर टॉयलेट में छिपाकर लगाए गए मोबाइल फोन पड़ी। महिला जब टॉयलेट से बाहर निकली तो उस समय आरोपी सलीम शेख बाहर ही खड़ा था, जिससे महिला को उसके बारे में पता चलने के बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से की।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुंरत आरोपी को अपनी कंस्टडी में ले लिया। आरोपी की आयु 31 साल है और वह कल्याण इलाके का रहने वाला है। सलीम शेख रेलवे में एसी मैकेनिकल कर्मचारी के रूप में कार्यरत है।

बता दें कि आरोपी अगर मामले की जांच के बाद दोषी पाया जाता है तो अधिकारियों के अनुसार उसे निलंबन का सामना करना होगा। झांसी जीआरपी को ट्रेन के टॉइलट से मिले मोबाइल फोन से महिलाओं के बनाए गए कई वीडियो मिले हैं। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया हैं और उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाई करने के तैयारी हैं।

No more articles