आपकी त्वजा पर निखार लाएगा कपूर, जानिए कैसे । कपूर का इस्‍तेमाल पूजा-पाठ के लिए किया जाता है। लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से भी यह बहुत फायदेमंद है। कपूर का प्रयोग कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि कपूर से आप अपनी खूबसूरती संबधी समस्या को भी गायब कर सकते हैं । तो आइए आज हम आपको बताते है आखिर कैसे कपूर का प्रयोग से आप खूबसूरत दिख सकते है।

बालों में अधिकतर डैंड्रफ जैसी समस्या भी देखने को मिलती है ऐसे में अगर आप भी कुछ इस प्रकार की समस्या से परेशान है तो कपूर को नारियल तेल में मिलाकर गुनगुना कर लीजियेण् इससे सर की मालिश करें और लगभग एक घंटे बाद इसे धो लें।

कपूर की मदद से अपने चेहरे का ग्लो भी बढ़ा सकते हों इससे आपको भरपूर निखार भी मिलेगा तो इसके लिए आपको कच्चे दूध में ज़रा सा कपूर का पाउडर डाल देंण् रुई की मदद से इसे रोजाना सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद इसे धों लें।

अगर आप अपने चेहरे के दाग से परेशान है। तो इसके लिए आप नारियल के तेल में कपूर मिला लीजिये। इसे रोज मुहांसो, या फिर दाग पर लगाएं कुछ ही दिनों मे आप एक बेहतर निखार पाएंगें।

No more articles