सब जानते हैं कि प्यार जीने का प्रतीक है पर जब आपका दिल टूट जाए तो, दिल का टूटना एक दर्द है, प्यार हर पल जीने का प्रतीक है। एक टूटे हुए दिल के इलाज में समय लगता है,लेकिन यह असंभव नहीं है। इस बात को आप एक समय पर ही महसूस कर सकते है। इस दर्द से बाहर निकलना कभी भी एक आसान काम नहीं है,लेकिन आप हमारे इस सुझाव के साथ अपनी खुशियों के रास्ते पर एक बार फिर से आ सकते है।

इसे भी पढ़िए- आपका बच्चा इश्क की गिरफ्त में तो नही ऐसे पहचाने !

अपने आपको अकेले ना रखे – हम यह भी मानते है कि ऐसा भी समय आता होगा, जब आप बस अकेले ही रहना चाहते होगें, ऐसा ना करके आपको चाहिए कि आप अपने मित्रों व अपने परिवार से इसके बारे मे बात करें। इससे ना केवल आप स्वस्थ होंगें। बल्कि जो विचार और तथ्य आपके दिल को चोट पंहुचा रहे है, उनमें भी सुधार होगा।

प्यार

जो बीत गया उसके बारें में ना सोचें – यदि आप अपनी ही वजह से कोई भी कार्य करने में असमर्थ होते है, और लगातार अपने पूर्व साथ के बारे में सोचते रहते है, उसे फोन करते है या उसे वापिस आने का एक मौका देना चाहते है। यह आपके लिए गलत है कि आप उन चीजों के बारे में सोचते रहते है। इसके लिए आपको अपने मन को कब्जे में रखना चाहिए, और मन को शांत करने के लिए आप अपने मित्रो व परिवार के साथ बाहर जाएं।

इसे भी पढ़िए- पुरुषों के सीने से जानें उनके सारे राज

दर्द को दु:ख ना बनाए – आप इस दर्द के लिए दु:ख ना बनाए। अगर आप ऐसा कर रहे है तो यह एक बेवकूफी है। हांलाकि हम यह मानते है कि, इस दर्द से उबरना बहुत दु:खद और दर्दनाक होता है,और एक ब्रेकअप के बाद रोना सामान्य बात है। क्योंकि आप अपना महत्वपूर्ण समय और अपना प्यार, पूरे तरीके से अपने पूर्व साथी के साथ बिताते है।

रिश्तों का अंत नहीं -जब एक रिश्ता समाप्त होता है, तो इसका मतलब यह होता है कि आप एक दूसरे के लिए नही बने थे। आप अपने पिछले सम्बंध को देखिए और उसके अनुभव से सीखिए कि आप आगे के रिश्तों में कितना सुधार ला सकते है।

No more articles