धीमी आंच का खाना खाएंगे, तो सौ साल जिएंगे

धीमी आंच का खाना खाएंगे, तो सौ साल जिएंगे

धीमी आंच का खाना खाएंगे, तो सौ साल जिएंगे । क्या आप जानते हैं दिल की बीमारियां रोकने के लिए सिर्फ यह मायने नहीं रखता कि आप क्या खाते हैं, बल्कि आप किस तरीके से पकाए गए खाने को खाते हैं, यह भी महत्वपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की एक टीम के अनुसार, दक्षिण एशियाई लोगों को दिल की बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए सेहतमंद तेलों और धीमी आंच पर पका भोजन खाना चाहिए।

तेज आंच पर पका भोजन दक्षिण एशियाई देशों के लोगों की दिल की बीमारियों को बढ़ाने का एक प्रमुख कारण है, जबकि इसके विपरीत चीन के लोग कम आंच पर खाना बनाते हैं और तलने के बजाय उबालना ज्यादा पसंद करते हैं।

शोधपत्र की प्रमुख लेखिका स्मिता काकडे ने बताया कि तेज आंच पर पका खाना ट्रान्स फैट एसिड और हानिकारक अणुओं का निर्माण करने वाले एंडवांस्ड ग्लाइकेशन-एंड-प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देता है। इससे नए कंटेमिनेन्ट्स बनते हैं।

1 2
No more articles