खसखस अपने औषधीय लाभों के कारण जाना जाता है। पौष्टिकता से भरपूर खसखस पेट की जलन, सूजन और बुखार को खत्म करने में मदद करता है। यह आपकी अधिक प्यास की समस्या को भी ठीक करता है। यह एक दर्द-निवारक भी है। चलिए आज आपको खसखस से होने वाले फायदों के बारे में बताते है।

खसखस प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसके बीज ओमेगा-6 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। इसके अलावा इसमें कई तरह के फाइटोकेमिकल्स, विटामिन बी, थायमिन, कैल्शियम और मैगनीज भी होता है इसलिए खसखस को एक उच्च पोषण वाला आहार माना जाता है।

खसखस नींद से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है क्योंकि इसके सेवन से नींद आसानी से आती है। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं तो सोने से पहले खसखस के पेस्ट को गर्म दूध के साथ लें, राहत मिलेगी। यह फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें इसके वजन से लगभग 20-30 प्रतिशत आहार फाइबर शामिल होता है। फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में बहुत लाभकारी होती है।

खसखस के बीज सांस की बीमारियों के इलाज में बहुत कारगर हो सकते हैं। यह खांसी को कम करने में मदद करता है और अस्थमा जैसी समस्याओं के खिलाफ लंबे समय तक राहत प्रदान करता है।

No more articles