लड़को को अक्सर ये कहते हुए सुना जाता है कि लड़कियों को समझना मुश्किल ही नही बल्कि नामुमकिन है, लेकिन लड़के भी किसी बडे रहस्य से कम नही होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं लड़कियां ही नहीं लड़कों के भी कई ऐसे राज ऐसे होते हैं जो वो लड़कियों से हमेशा छिपाकर रखते हैं।

आत्मविश्वास से भरपूर लड़कियां
पुरुष हमेशा उन लड़कियों का सम्मान करते हैं जो आत्मविश्वास से भरी हुई होती हैं। उनका मानना होता हैं कि ऐसी लड़कियां मानसिक रूप के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी काफी आकर्षित होती है।

खुद को परफेक्ट दिखाते हैं लड़के
लड़कियों को लगता हैं कि उनका पार्टनर किसी सुपरमेन से कम नहीं है। वो जिस काम में हाथ डालेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। लड़के भी उनका ये विश्वास कायम रखने के लिए अपनी पूरी जान लगा देते हैं भले ही उन्हें उस काम के बारे में कोई जानकारी हो या न हो। लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के सामने इस बात को कभी जाहिर नहीं होने देते कि उन्हें उस काम की ए बी सी भी नहीं पता है।

ऐसा कुछ नहीं जो वो खरीद नहीं सकते
लड़के कभी भी अपनी गर्लफ्रेंड के सामने इस बात को एक्सेप्ट नहीं करते कि वो किसी से किसी चीज में कम हैं। अपनी दोस्त के सामने वो हमेशा यही दिखाते हैं कि वो उसके लिए दुनिया की हर चीज खरीद सकते हैं।

लड़कियों के बेतुके सवालों के जवाब
लड़कों को लड़कियों के सबसे ज्यादा परेशान करने वाले सवाल होते हैं, जैसे ‘मैं कैसी लग रही हूं’, मैं मोटी तो नहीं लग रही हूं’। भले ही लड़कों को ऐसे किसी सवाल का जवाब देने में कोई दिलचस्पी न हो लेकिन वो उसका हमेशा मुस्कुरा कर ही जवाब देते हैं। उन्हें लगता हैं कि अगर वो लड़कियों को हकीकत बता देंगे तो वो उनसे नाराज हो जाएंगी।

भावनाओं को खुलकर नहीं दिखाते
पुरुष अपनी भावनाओं को कभी भी खुलेआम किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं। उदाहरण के लिए,जब कभी उनकी दोस्त किसी लड़के के साथ मजाक या फ्लर्ट करती हुई दिखाई देती हैं तो उन्हें बेहद खराब लगता हैं लेकिन वो इस बात को कभी भी उन्हें जाहिर नहीं होने देते हैं।

No more articles