उसे पता लगा कि उसकी पत्नी ने फेरे से पहले ही किया था अपनी प्रेमी के साथ सेक्स, उसके बाद…. , प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ढि़कुही गांव में शक ने नई नवेली दुल्हन की जान ले लिया। जिसके सहारे वह मायका और अपना परिवार छोड़कर नई गृहस्थी बसाने आई थी, उसी ने उसका कत्ल कर दिया। पति को शक हो गया था कि दुल्हन का किसी और से चक्कर है और वह गर्भवती है।

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर ढि़कुही निवासी राम भरोस के बेटे धीरेन्द्र कुमार उर्फ लवकुश की शादी इलाहाबाद के होलागढ़ ब्लाक के बनवारी का पुरवा गांव निवासी राम दुलारे की बड़ी बेटी सुषमा के साथ 21 फरवरी को हुई थी। 22 फरवरी को वह विदा होकर ससुराल ढि़कुही आई तो काफी खुश थी। इसी बीच अचानक लवकुश को शंका हुई कि उसकी पत्नी का किसी और से चक्कर था और वह गर्भवती है। रविवार की देर रात वह घर से सुषमा को लेकर निकल गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की पर कहीं पता नही चला। इस बीच मायके के लोगों को सूचना मिली कि लवकुश व सुषमा गायब है। परिजन भी भागकर सुषमा के घर पहुंचे। लवकुश व सुषमा के न मिलने पर पिता राम दुलारे ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर लवकुश मिल गया। उसे पकड़कर कोतवाली ले आया गया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। बताता रहा कि सुषमा को उसके मां बाप के हवाले कर दिया गया है लेकिन जब देर रात पुलिस ने कर्रा किया तो उसने अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पाण्डेय व सीओ के सामने सब कुछ बता दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का संबंध किसी और से है और उसका बच्चा भी उसकी पेट में है। ऐसे में वह उसके साथ नहीं रहना चाहता था।

1 2
No more articles