प्रियंका और दीपिका के बाद अब सोनम कपूर को भी लगा हॉलीवुड का चस्का।  बॉलीवुड के बाद अब एक्ट्रेस सोनम कपूर हॉलीवुड में अपनी नयी जर्नी की शुरुआत करने जा रही हैं। स्टाइल डिवा सोनम अब हॉलीवुड फिल्मों में हाथ आज़माने जा रही हैं। सोनम ने इस बात की खबर खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिये दी। उन्होने अपने फैंस को बताया की उन्हें यूनाइटेड टेलेंट एजेंसी ने सभी क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व के लिए चुना है।

हॉलीवुड में कपूर कोई पहला नाम नहीं है इससे पहले सोनम के पापा भी हॉलीवुड में ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ और ‘मिशन इम्पॉसिबल: घोस्ट प्रोटोकॉल’ से अपनी एक्टिंग के जरिये कई दिल जीत चुके हैं। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब सोनम भी हॉलीवुड अपने जलवे बिखेरने की तैयारी में हैं।

इसे भी पढ़िये- ऐश और रणबीर के रोमांस पर अभिषेक ने लगाई मुहर!

फिलहाल सोनम अपनी नयी फिल्म ‘वीरे दी वैडिंग’ की शूटिंग में बिज़ि हैं।

No more articles