बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अक्सर लोगों की मदद करते रहते हैं। जब भी उन्हें किसी की मदद करने का मौका मिलता है तो वो पीछे नहीं हटते हैं। सलमान खान जरूरतमंदो की मदद कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक जरूरतमंद की मदद की है।

दरअसल, सलमान खान और उनकी बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने मीडिया हाउस में काम करने वाले एक कैमरामैन हरीश सिंह नेगी की मदद की है। हरीश का ब्रेन हैमरेज हो गया था। इसके बाद से उसका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा था।

पैसों की कमी की वजह से ‌इलाज रुका हुआ था। पैसों के लिए सलमान खान और उनकी बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन से मदद मांगी गई। यहां से हरीश के इलाज के लिए एक लाख रुपए मदद के तौर पर मिले। आपको बता दें कि हरीश का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। ऐसे में सलमान ने जो मदद की इससे उन्होंने साबित कर दिया कि उनका दिल बहुत बड़ा है।

No more articles