मोहब्बत उम्र के साथ कम नहीं होती, ये वीडियो देखेंगे तो खुद समझ जाएंगे , आज जब पति-पत्नियों, कपल्स के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो जाता है और कभी झगड़ा इस हद तक बढ़ जाता है कि दोनों में अलगाव भी हो जाता है।

प्यार कब शुरू होता है और कब खत्म हो जाता है, इसका पता भी नहीं चलता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सीनियर सिटीजन कपल के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे दोनों मानो एक-दूसरे के लिए ही बने हो। उनके बीच तालेमल देखते की बन रहा है। उनके डांस के इस वीडियो को 5 दिन में 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को 14 नवंबर को हैदराबाद की रहने वाली माधुरी प्रातिवदी ने फेसबुक पर पोस्ट किया था।

उनके डांस को देखकर लगता है कि शायद उन्होंने इसके लिए स्पेशल क्लास ली है। इस डांस को देखकर आसपास मौजूद सभी लोग हैरान होंगे। कपल एक-दूसरे का पूरा साथ दे रहे हैं।

फेसबुक पर डाले गए इस वीडियो में वृद्ध कपल डांस करता हुआ नजर आ रहा है। देखने से वीडियो किसी फंक्शन का लगा रहा है। कपल बिल्कुल मैचिंग स्टेप्स कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के बारे में जानकारी नहीं मिली है कि ये वीडियो किसका और कहां का है, वीडियो में डांस करता हुआ कपल कौन है? इस पोस्ट को 10,000 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है और 500 से अधिक लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- ये महिला मुझसे ज्यादा अच्छा डांस करती हैं।

No more articles