जिसमें प्रियंका चोपड़ा, सनी लियोनी, नरगिस फाखरी, सुजैन खान, फरहा खान और सुष्मिता सेन शामिल हैं। 

हैलोवीन डे पर बॉलीवुड कलाकारों ने ये क्या हुलिया बना डाला , अक्सर अपने हॉट अवतार के लिए चर्चा में रहने वाली सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ डरावनी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके हसबैंड डेनियल वेबर भी नजर आ रहे हैं। ये फोटोज उनके हैलोवीन इवनिंग की हैं।  ‘हैलोवीन’ पश्चिमी देशों में मनाया जाने वाला ऐसा त्यौहार है जहां लोग क्रेज़ी कॉस्ट्यूम्स पहनते हैं। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने क्रेज़ी लुक्स के साथ ‘हैलोवीन’ डे पर मुबारकबाद दी है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा, सनी लियोनी, नरगिस फाखरी, सुजैन खान, फरहा खान और सुष्मिता सेन शामिल हैं।

पश्चिमी देशों में 31 अक्तूबर को ‘हैलोवीन डे’ मनाया गया। इस दिन लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। जगह-जगह भूतिया पार्टियों का आयोजन किया जाता है। यह मुख्यरूप से आयरलैंड, अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, और ऑस्ट्रेलिया में मनाया जाता है। हालांकि, इंडिया में भी इसकी धूम देखी जा सकती है।

1 2
No more articles