जीतेश पिल्लई की अगली गेस्ट सोनम कपूर होंगी। शो में सोनम अपने अभी तक ना दिखने वाले रूप में दिखेंगी। फेमसली फिल्मफेयर के अपकमिंग एपिसोड में एक्ट्रेस उन सच का खुलासा करेंगी जो उन्होंने आज तक नहीं बताए हैं। अपनी पहली किस से लेकर सेंसरशिप में विश्वास ना रखने को लेकर वो बात करते हुए नजर आएंगी।

शो में सोमन बताएंगी कि उन्हें किस तरह के आदमी पसंद आते हैं और एक्टर को डेट करने पर उनके क्या विचार हैं। नीरजा स्टार बताएंगी कि कैसे वो परफ्यूम के आधार पर लोगों को जज करती हैं जिसे सुनकर होस्ट आश्चर्यचकित रह जाएंगे।
19 साल की मासूम लड़की से लेकर आज एक परिपक्व शख्स बनने तक की अपनी यात्रा के बारे में भी बात करते हुए सोनम नजर आएंगी। उन्हें बॉलीवुड जगत की गॉसिप क्वीन कहा जाता है जिसपर वो अपने विचार जाहिर करते हुए दिखेंगी।

एक्ट्रेस कहती हैं- अगर मेरे पास करने को कोई गॉसिप है तो वो मैं बेडरुम में अपने दोस्त के साथ करुंगी ना कि राष्ट्रीय टेलिविजन पर काउच पर बैठकर किसी के साथ करुंगी।

No more articles