कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपना अलग नया कॉमेडी शो ला रहे हैं। जी हां, आपने सही सुना। सुनील के फैन्स उनके इस कॉमेडी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपिल शर्मा को इससे भारी नुकसान हो सकता है। बताया जा रहा है, इस शो में सुनील के साथ अली असगर और चंदन प्रभाकर भी होंगे।

सुनील ग्रोवर के नए कॉमेडी शो में उनके साथ होंगे ये कॉमेडियन!

खबरों के मुताबिक, सुनील का शो भी एक सेलिब्रिटी शो होगा लेकिन कपिल के शो से काफी अलग होगा। शो का नाम सुनील ग्रोवर के नाम पर नहीं रखा जाएगा क्योंकि सुनील ऐसा नहीं चाहते हैं। यह शो जून में लॉन्च किया जा सकता है।

खबर है कि, मेकर्स सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन से बात करने का प्रयास कर रहे हैं। मेकर्स के सामने बाकी कई चैनल्स के भी ऑफर्स हैं। कहा जा रहा है कि सोनी टीवी खुद सुनील ग्रोवर के शो में दिलचस्पी दिखा रहा है। सुनील के शो में अली, चंदन के अलावा सुगंधा मिश्रा के कमबैक की खबर भी है। सुगंधा मिश्रा भी कपिल के शो को अलविदा कह चुकी हैं।

No more articles