आज के जमाने में हुनर को दुनिया सलाम करती है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि सभी हुनरबाजों को अपना कौशल दिखाने का सही प्लेटफॉर्म मिल ही जाए। ऐसे में हम अगर बात म्यूजिक इंडस्ट्री की करें, तो ये वो हुनर है जिसने दुनिया पर राज किया है। हालांकि म्यूजिक के कई दिवानों से आप मिले होंगे लेकिन नजीरिया के इन बच्चों के बैंड ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है।

देखिये कैसे इन आठ बच्चों ने बिना किसी म्यूजिक उपकरण के भी इतना अच्छा बैंड बनाया हुआ है और अपनी काला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

खुद से बनाए हुए म्यूजिक उपकरण से ये बच्चे बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। ड्रम, गिटार से लेकर माइक तक सब कुछ वेस्ट चीजों जैसे बोटल, लकड़ी के डंडे तक से म्यूजिक उपकरण बने हैं और इस बैंड में एक लीड सिंगर भी है जो अपनी आवाज़ से समा को और भी मदहोश बना रही है।

 

Courtesy: LAFDATV

No more articles