विश्वजीत ने रेखा को किया था ज़बरदस्ती किस, रो पड़ी थीं रेखा , रेखा की ऑटोबायोग्राफी ‘रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी’ भी बाजार में आई। इसे यासेर उस्मान ने लिखा है। इस किताब में रेखा के जीवन से जुड़ी कई दिलचस्प बातों पर प्रकाश डालने की कोशिश की गई है।

सबसे दिलचस्प बात फिल्मों में रेखा की शुरूआत से जुड़ी है। जी हां। इसमें बताया गया है कि पहली बार ऑनस्क्रीन ‘किस’ को लेकर रेखा का रिस्पांस कैसा था। चौंक गए ना आप। मगर यही सच है। 15 साल की उम्र में रेखा ने पहली बार ‘किस’ किया था। यह सीन एक्टर विश्वजीत के साथ शूट हुआ था। फिल्म ‘अनजाना सफर’ की शूटिंग के दौरान विश्वजीत ने रेखा को जबरदस्ती ‘किस’ करना शुरू कर दिया था। यह वाकया पूरे पांच मिनट तक चलता रहा। इस बात ने रेखा को परेशान कर दिया था।

1 2
No more articles