बॉलीवुड की जानी मानी डिम्पल गर्ल यानि प्रीति जिंटा के भाई ने खुद को गोली मार्कर आत्महत्या कर ली है। हालांकि सुसाइड नोट में यह खुलासा किया गया है की नितिन ने अपने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है। आपको बता दें कि नितिन प्रीति के मौसेरे भाई हैं और उनके पिता जोगेंद्र सिंह पशुपालन विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर पद से सेवानिर्वत हैं।
पुलिस ने मौके से बरामद सुसाइड नोट के बारे में बताते हुए कहा है कि नितिन की पत्नी और उसके परिवार वाले उसे अक्सर तंग करते रहते हैं। उसके खिलाफ झूठे केस दर्ज करवा रखे थे। नितिन ने आगे लिखा, यहां तक कि उसे अपने पांच साल बेटे से मिलने नहीं दिया जाता था। वह अपने बेटे से बहुत प्यार करता है लेकिन वह अपनी मां के साथ ही मायके में रहता है। नितिन की शादी 2010 में हई थी।
1 2 3
No more articles