मानव समाज में पुरुष-महिला के बीच होने वाले रोमांस में दोनों की सहमति होने से उसका मजा अलग ही होता है। लेकिन हमने अक्सर सुना है कि कई पुरुष अपने महिला साथी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर-जबरदस्ती करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि एक महिला ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपने पुरुष साथी की पिटाई कर दी। जी हां, एक महिला यौन संबंध बनाने के लिए इतनी बेताब थी कि उसे अपने पति का इंकार बिल्कुल रास नहीं आया। नाराज महिला ने आव देखा ना ताव और पति की नानचाकू से धुलाई कर दी।

1453748334765
अमेरिका के साउथ कैरोलिना की रहने वाली रेंडी सौंड्रा पर उसके पति की पिटाई का आरोप लगा है। खबर के अनुसार रेंडी पर रोमांस का भूत सवार हुआ और वो यौन संबंध बनाने के लिए बेताब थी। उसने टीवी देख रहे अपने पति से बिस्तार में चलकर संबंध बनाने के लिए कहा। लेकिन उसके पति ने इन्का र कर दिया।
इस इन्कािर से रेंडी इतनी नाराज हो गई कि उसने अपने पति की वहां रखे नानचाकू से धुलाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं बल्कि रेंडी ने अपने पति पर फ्लॉवर पॉड भी फेंक कर मारा जिससे उन्हें काफी चोटें आई जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने रेंडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जहां रात गुजारने के बाद वो अगले दिन 10 हजार पाउंड के बेल बॉन्डर पर रिहा की गई।

No more articles