
क्रिश्चयन सेल्टिक कैलेंडर के मुताबिक हैलोवीन डे साल का आखिरी दिन माना जाता है। आज से करीब 2,000 साल पहले आयरलैंड, ब्रिटेन और उत्तरी यूरोप में एक नवंबर को संन्यासी दिवस मनाया जाता था। इसे कैथोलिक चर्च ने शुरू किया, जब वे क्रिश्चयन लोगों को पादरी के रूप में सम्मानित करते थे। इसके ठीक एक दिन पहले शाम को सेल्टिक संस्कृति के लोग सामहैन फेस्टीवल मनाते थे, जिसमें वे पूर्वजों की आत्मा को शांति पहुंचाने की कोशिश करते थे।
उनका मानना था कि उनके पूर्वजों की आत्माएं रात में सड़कों और गांवों में भटकती रहती थीं, जिनसे उनकी फसलों और जानवरों को नुकसान पहुंचता था। उन्हें सम्मान देने के लिए हेलोवीन का आयोजन किया गया।
1 2
