बॉलीवुड के इन सुपर स्टार्स की आदतें जानकार हैरान रह जाएंगे आप। अपने चहिते स्टार के बारे में कौन जानना नहीं चाहेगा। वो क्या करते है, क्या पहनते हैं, क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, कहां जाते हैं सब कुछ उनके फेंस जानना चाहते है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके पसंदीदा स्टार्स की ऐसी आदते जिनको जानकर आपको भी यकीन नहीं होगा की क्या सच में ये सब ऐसा करते हैं। जी हां आपके पसंदीदा स्टार की है ऐसी अतरंगी आदतें जिनको जानकर आप भी हंसते-हंसते हो जाएगें लोटपोट।

1.शाहरुख खान
किंग खान को अपने जूतों से बहुत प्यार है। आप सुनकर हैरान हो जायेंगे कि किंग खान दिन में एक या दो बार ही अपने जूते उतारते हैं। कभी कभी तो वे जूतों को उतारे बिना ही सो भी जातो हैं।

2. सनी लियोनी
सनी के हॉटनेस से कौन परिचित नहीं है। आज हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना है। लेकिन आप को पता है कि बॉलीवुड की इस हॉट ऐक्ट्रेस को हर 15 मिनट में अपने पैर धुलने की आदत है। इससे उनके शूटिंग स्टाफ को शूट के समय काफी परेशानी आती है, लेकिन उनकी इस आदत के सामने कोई कुछ कर नहीं पाता।

3. सुष्मिता सेन
साल 1994 में मिस यूनिवर्स रह चुकीं और करोड़ो को अपनी अदाओं का दीवाना बनाने वाली सुष्मिता को खुले में नहाना पसंद करतीं है। इसके लिए सुष ने अपने घर की छत पर बॉथटब बनवाया हुआ है, और वहीं नहाना पसंद करती हैं।

4. अमिताभ बच्चन
वैसे तो बिग बी के बारे में सारी बातों ही खास हैं। लेकिन जो सबसे खास बात है वो यह कि बिग बी अपने हाथ पर दो घड़ियां पहनते हैं। असल में बात यह है कि जब अभिषेक विदेश पढ़ाई करने गए थे तब इंडिया और वहां के टाइम जोन की खबर रखने के लिए वे दो घडिय़ां पहनते थे। बाद में यह उनका स्टाइल स्टेटमेंट बन गया।

5. जितेंद्र
80 के दशक के सुपरस्टार और बॉलीवुड के जंपिग जैक जितेंद्र की आदत तो सबसे जुदा है। जितेंद्र को अपने वॉशरुम में पपीता खाने की आदत है। वे सालों से ऐसा करतो आ रहे हैं। हमें पता है कि आपको सुनने में यह काफी अजीब लगे लेकिन जीतू इसे काफी इंजाय करते हैं।

6. विद्या बालन
विद्या का साड़ियों के प्रति प्यार को कौन नहीं जानता। लेकिन आप यह जान कर सोच में पड़ जायेंगे कि विद्या के पास 800 से ज्यादा साड़ियों का कलेक्शन है। विद्या के अनुसार वे सपने में खुद को सिर्फ साड़ी में ही देखती हैं। मॉडर्न सोसाइटी में रहने के बावजूद भी उनकी आदतें एक दम पुरानी हैं।

7. सैफ अली खान
क्या आपको पता है कि सैफ का अपना वॉशरुम इतना पसंद है कि वे घंटों उसमें रहना पसंद करते हैं। आप यह जानकर हैरान हो जायेंगे कि उन्होंने तो अपने वॉशरुम में लाइब्रेरी भी वना रखी है।

बॉलीवुड के इन सुपर स्टार्स की आदतें जानकार हैरान रह जाएंगे आप!

source

8. अजय देवगन
अपने सिंघम तो खाना खाते हुए सिर्फ चम्मच का प्रयोग करते हैं। उनके बारे में एक बात काफी फेमस है कि वे कभी हाथ से खाना नहीं खाते। चम्मच न हो तो वे वेट कर लेते है लेकिन हाथ से नहीं खाते।

9. प्रीती ज़िटा
प्रीती को साफ सफाई को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। उनके बारे में एक बात काफी फेमस है कि वे होटल में भी रुम से ज्यादा बॉशरुम को चेक करतीं है और उसके बाद ही रुम लेती हैं।

10. आयुष्मान खुराना
इस एक्टर सिंगर की आदत तो बहुत ही अजीबो-गरीब है। यह एक्टर तो चलती फिरती डेंटल किट है। इनको जहां मौका मिलता है वहं ब्रश करना शुरु कर देते हैं।

No more articles