युगांडा के रहने वाले इस आदमी को किसी से प्यार हो गया है और यही नहीं वो इसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है और हो भी क्यों ना आखिर इतने समय बाद कोई है जो उसे चाहने लगा है। कोई है जो उसकी बदसूरती नहीं बल्कि उसके चेहरे के पीछे छुपा हुआ प्यार इंसान देख रही है।

हम बात कर रहे हैं युगांडा के ‘गॉडफ्रे बगुमा’ की जो युगांडा का सबसे कुरूप आदमी माना जाता था। लोग उसे देखना दूर उसके पास तक जाना नहीं पसंद करते थे। यहां तक कि उसकी पहली शादी 2002 में हुई लेकिन वो भी असफल रही। क्योंकि उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था।

वो आदमी एक खतरनाक मेडिकल कंडिशन से जूझ रहा है। हालांकि उसने 2008 में दुबारा शादी कर ली और खुश है। लेकिन उसकी पहली पत्नी ने उसे धोखा दे दिया था। उसने यह कहके छोड़ा कि ‘तुम दिखने में भयानक दिखते हो तुम्हारे साथ मैं नहीं रह सकती’।
2008 में दूसरी शादी करने के बाद वो 8 बच्चों का बाप बना। 2 पहली वाली पत्नी से और 6 दूसरी पत्नी से।
उस आदमी का रूप रंग लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। अब वो आदमी स्टैंअप कॉमेडियन है और लोगों के मनोरंजन का एक जरिया बन चुका है। लोग दूर दूर से उसे देखने के लिए आते हैं।

No more articles