बाइक चलाना हमेशा से ही लड़कोण की शान रहा है। खतरनाक स्टंट और रफ़्तार के शौकीन लड़के आने वाले हर खतरे की बिना कोई परवाह किए अपने जुनून को पूरा करते हैं। लेकिन अक्सर लोगों को लगता है कि ये रफ्तार से खेलना और जान जोखिम में डालने वाले स्टंट सिर्फ लड़के ही कर सकते हैं। अगर आपका मानना भी उन लोगों जैसा ही है तो आपको बता दें कि आप गलत सोच रखते हैं। क्योंकि आज हम आपको ऐसी ही 21 साल की एक लड़की से मिलवाने जा रहे हैं, जिनको भारत की पहली महिला स्टंट राइडर माना जाता है। इस लड़की का नाम है, अनम हाशिम।

महज़ 16 साल की उम्र में ही बाइक स्टंट की शुरुआत करने वाली अनम 18 दिन में 2100 किमी की दूरी और कठिन खारदूंग-ला पास पर पहुंचने का कारनामा कर चर्चा में आ चुकी हैं। कमाल की बात तो यह है कि अनाम इस खतरनाक जगह पर किसी सुपर बाइक से नहीं बल्कि अपनी टीवीएस स्कूटी पर दो बार जा चुकी हैं। दरअसल खारदूंग-ला पास लद्दाख में है और लगभग 18,000 फीट की ऊंचाई पर है। इसके अलावा अनम टीवीएस जेस्ट में दस लड़कियों की एक टीम का नेतृत्व भी कर चुकी हैं।

1 2 3
No more articles