कहते हैं कि कला किसी की भी मोहताज नहीं होती। एक कलाकार कूड़े के ढेर से भी कुछ ऐसा ढूंढ लेता है जिसे देख कर आंखों पर भी यकीन नहीं होता। ऐसा ही कुछ हुनर अमेरिका के इस शख़्स के पास है जो अपनी कलात्मक सोच से घरों को एक नया रूप दे देता है। उसके हुनर का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उसे अपने किचन के लिए एक खूबसूरत काउंटर बनाना था। तो इसके लिए उन्होंने 5 साल तक Beer के ढक्कन इक्कठा किए और अपने परिवार के साथ मिलकर इन ढक्कनों से एक ऐसी खूबसूरत चीज़ बना दी कि देख कर वो खुद ही दंग रह गए।

पूरे 5 सालों में उन्होंने अलग-अलग रंग के करीब 2,500 से ज़्यादा ढक्कन इक्कठा किए। इसमें सबसे मुश्किल का काम ये था कि उनको इन ढक्कनों में रेन्बो की तरह अलग-अलग रंग चाहिए थे। 5 सालों में उन्हें अपने मनपसंद रंगों के Beer के ढक्कन मिले, जिसके बाद उन्होंने अपना किचन काउंटर बनाना शुरू किया। करीब 4 घंटों की कड़ी मेहनत और परिवार साथ ने उनके इस काम को अंजाम तक पहुंचाया।

इस मेहनत के बाद जो सामने आया, वो बेदह खूबसूरत था। हम सब शायद इन ढक्कनों को कचरा समझ कर फेंक देते हैं, लेकिन इस शख़्स का शौक और जुनून ही तो था कि इस कचरे को उन्होंने इतनी समझ से इस्तेमाल किया कि इस खूबसूरत किचन काउंटर के मालिक बन गए। इसे कहते हैं क्रिएटिविटी।

No more articles