समाज में हमेशा से ही महिलाओं को कमजोर और असहाय का तमगा दिया गया है। हर मोड़ पर उनके साथ ज्यादती की गयी। अगर बूढ़ी महिला की बात की जाए तब तो फिर उम्मीद ही छोड़ दीजिये कि कोई उन्हें समझे बल्कि घर के एक कोने में मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया महिलाओं की स्थिति में सुधार आता गया। आज दुनिया भर में महिलाएं सशक्त हो गईं हैं और इस बात का जीता जागता उदाहरण है चीन की 94 साल की बुजुर्ग महिला जो अपनी मार्शल आर्ट के जादू से सबको पानी पिला देती है। झांग हेक्सिन नाम की इस बुजुर्ग महिला की हिम्मत और बहादुरी के चर्चे चीन के अखबारों में आए दिन छपते हैं। पहली नजर में देखने पर झांग हेक्सिन आम बुजुर्ग महिलाओं की तरह दिखती हैं, लेकिन जब यह मार्शल आर्ट्स के करतब दिखाती हैं तो आपकी आंखें शायद विश्वास न कर पाएं। पलक झपते ही वह बड़े-बड़ों को चित कर देती हैं।

दरअसल ‘कुंग फू ग्रैंडमा’ कही जाने वाली हेक्सिन ने महज चार साल की उम्र से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग शुरू की थी। यानी वह 90 साल से मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस कर रही हैं। वो कहती हैं कि इन 90 साल में शायद ही कोई दिन होगा जब उन्होंने मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस न की हो। इतनी बूढ़ी होने के बाद भी हेक्सिन आज भी किसी पर निर्भर नहीं रहती बल्कि लोगों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे कर अपना जीवन चलाती हैं। इस उम्र में भी अपनी फिटनेस के लिए वह मार्शल आर्ट का ही योगदान मानती हैं।

अगली स्लाइड में देखिये वीडियो

1 2
No more articles